रायपुर सिटी वेस्ट असेंबली छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम विधानसभा पर 257735 कुल मतदाता हैं जिसमें 143,336 पुरुष मतदाता और 114,383 महिला मतदाता तथा 16 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा में कुल 248 मतदान केंद्र हैं।
2013 में इस विधान सभा सीट पर भाजपा के राजेश मूणत 64611 कुल वोट मिले और जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 58451 वोट ही मिल सके। 2008 विधानसभा चुनाव में भी राजेश मूणत ने जीत हासिल की थी और तब उनको 51391 वोट प्राप्त हुए थे और इस बार कांग्रेस की तरफ से संतोष अग्रवाल उम्मीदवार थे जिनको हार का सामना करना पड़ा था और 36546 वोट प्राप्त हुए थे।
चुनावी मुद्दे
क्षेत्र में फैली गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों के चलते क्षेत्र की जनता उनसे काफी नाराज नजर आ रही है। आधे से ज्यादा आबादी गंदे पानी की समस्या से जूझ रही है। जिसके चलते क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं और प्रदूषण नियंत्रण से बाहर है। वहीं क्षेत्र के विकास कार्य में भी बड़ी अनदेखियां सामने आ रही हैं।बीजेपी और कांग्रेस उमीदवारो की सूचि यहाँ देखे
अंतिम बार 2 नवंबर,2018 को अपडेट किया गया